किडनी फेल्योर में खरबूजे के बीज खाने के फायदे


Image result for खरबूजे के बीजगर्मियों के आते ही बाज़ार में खरबूजे की मांग बढ़ जाती है। बढ़े भी क्यों ना खरबूजा हमें तपती गर्मी से जो बचाता है। खरबूजे के बीज यानि मगज जिन्हें हम खरबूजा खाने के बाद उन्हें बेकार समझ फेंक देते है असल में वह हमारे स्वस्थ के लिए बहुत ही लाभकारी होते है। खरबूजे के बीज खाने में स्वादिष्ट तो होते ही है साथ ही यह हमें कई बिमारियों से भी बचा कर रखते है। इसलिए खरबूजा खाने के बाद इन्हें फेंके नहीं इन्हें इस्तेमाल करे।

रोगों के उपचार में खरबूजे का बीज :-

खरबूजे के बीज खरबूजे की तरह कई पोषक तत्वों से धनि है। इसलिए यह हमें बहुत से रोगों से बचा कर रखता है । खरबूजे के बीज हमें मधुमेह, पाचन समस्या जैसी बीमारियों से निजात दिलाने में सक्षम है। यह बीज हमारी किडनी के लिए भी बहुत लाभकारी होते है। मगज हमारी किडनी को स्वस्थ रखने में हमारी विशेष सहयता करते है। यह हमें कुछ ऐसे रोगों से हमारी रक्षा करते है जिनके हो जाने से हमारी किडनी ख़राब होने की आशंका रहती है। यह बीज विटमिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी से भरपूर है। साथ ही इसमें प्रोटीन, पोटाशियम, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे कई खनिजों से भरपूर है। खरबूजे के बीज में आपको एंटीओक्सिडेंट तत्व भी मिलते है।

मधुमेह से करे दूर –

जो व्यक्ति मधुमेह की जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित होता है उसका जीवन एक दम फीका हो जाता है। उसे हमेशा यही डर रहता है की कहीं कुछ खाने से रक्त शर्करा ना बढ़ जाए। आपको बता दें खरबूजे के बीज की मदद से रक्त शर्करा को कम किया जा सकता है, इसके अलावा इसके नियमित सेवन से मधुमेह होने के और भी कई कारणों से निदान मिलता है। यह आपके शरीर में इन्सुलिन की मात्रा को बढाने में मदद करता है, जिससे शरीर वमे ग्लूकोज का स्तर कम होता है। खरबूजे के बीज टाइप 2 मधुमेह रोगियों के लिए उत्तम है.

हड्डियों को करे मजबूत –

खरबूजे के बीज हमारी हड्डियों को ना केवल मजबूत करने में हमारी सहायता करते है बल्कि यह हमारी हड्डियों के घनत्व को भी सुधारने में मदद करते है। बढती उम्र के साथ हड्डियों का घनत्व घटने लगता है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में हड्डियों का घनत्व तेज़ी से घटता है। विशेषकर जो महिलाऐं बच्चों के जन्म में 2 साल से कम का अंतर नहीं रखती उनकी हड्डियों का घनत्व तेज़ी से घटता है। इसलिए महिलाओं को हड्डियों के घनत्व को नियंत्रित करने के लिए खरबूजे के बीजों का सेवन नियमित रूप नसे जरुर करना चाहिए।

वजन कम करे –

अगर आप अपने लगातार बढ़ते वजन के कारण परेशां है और हर मुमकिन कोशिश करने के बाद भी आपका वजन कम होता नज़र नही आ रहा तो आपको खरबूजे के बीजों का सेवन करना चाहिए। खरबूजे के बीज वजन कम करने में काफी असरदार है। खरबूजे के बीज में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो शरीर में जमा अतिरिक्त वसा को कम करता है। जिससे आपका वजन कम होने लगता है। साथ ही यह भूख को भी नियंत्रण में करता है जिसके कारण आपको बार बार खाने की इच्छा नहीं होती आपका वजन कम होने लगता है।

पाचन को करे दुरुस्त –

खरबूजे के बीज वजन तो कम करते ही है साथ ही आपका पाचन तन्त्र सुधारने में भी मदद करते है। मजग में फाइबर होता है जो भोजन को तेज़ी से पचाने में मदद करता है। इसके अलावा यह बच्चों के लिए भी काफी उपयोगी है। बच्चों के पेट में अकसर कीड़े पैदा हो जाते है जो पाचन की समस्या को पैदा कर देते है। अगर आप बच्चों को नियमित रूप से खरबूजे के बीज का सेवन कराएं तो इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।

उच्च रक्तचाप को करे नियंत्रित –

उच्च रक्तचाप की समस्या त्ब्रिब हर तीसरा आदमी परेशान है। वहीं गर्मियों में यह समस्या बढ़ जाती है। उच्च रक्तचाप का सीधा असर हमारे दिल और स्वाभाव पर पड़ता है। रक्तचाप के उच्च होने पर व्यक्ति का स्वाभाव चिडचिडा गुस्से से भरा हुआ हो जाता है। रक्तचाप को नियंत्रण में करने के लिए खरबूजे के बीज बहुत ही सहायक होते है। इसके अंदर अच्छी मात्रा में पोटाशियम मिलता है जो की रक्त वाहिकाओं को शांत कर उनके घनत्व को बढ़ता है। ऐसा होने से रक्तसंचार सुचारू होता है और आपका र्क्य्चाप नियंत्रण में रहता है।

खरबूजे के बीज खाने के नुकसान :-

खरबूजे के बीज के फायदें तो हमे जरुर मिलते है, लेकिन इसके सेवन से हमारे स्वस्थ पर कुछ नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकते है। खरबूजे के बीजों से पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के कारण हमें इसके सेवन के दौरान कुछ सावधानियों का ध्यान जरुर रखना चाहिए, जिससे हम इसके नकारात्मक प्रभाव से बच कर रह सके। खरबूजे के बीज के नकारात्मक प्रभाव निम्नलिखित है –
·         गर्भवती महिलाओं को खरबूजे के बीजों के सेवन से बचना चाहिए। देखा गया है विशेषकर दुरी तिमाही के बाद अगर गर्भवती महिला खरबूजे के बीजों का सेवन करे तो उसे समस्यों का सामने करना पड़ सकता है।
·         अगर आप किडनी से जुडी किसी भी प्रकार की दवा लें रहे है तो बिना चिकित्सक की सलाह के इनका सेवन ना करे।
·         जो व्यक्ति उच्च रक्तचाप की दवा का सेवन कर रहे है तो मगज का सेवन ना करे। क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में पोटाशियम होता है और उव्ह रक्तचाप की दवाओं में भी पोटाशियम होता है। जिससे आपके शरीर में पोटाशियम की मात्रा अधिक होने से खून पतला हो सकता है इसके साथ क्कुह और भी समस्याएँ हो सकती है।  
·         इसके अंदर उच्च मात्रा में फाइबर होता है। अधिक मात्रा में फाइबर लेने से शरीर में सूजन, दस्त, और गैस जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Post a Comment

0 Comments