रोगो का पत्ता साफ़ करे सलाद पत्ता




भोजन करते समय हम साथ में सलाद जरूर लेते है, जो हमारे भोजन का अहम हिस्सा है। भोजन के साथ सलाद खाने के कई फायदे होते है। यह भोजन को पचाने में हमारी मदद करता है। अक्सर भारी और तेज़ मसलों वाला खाना खाने के बाद हमें पेट संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन हम खाने के साथ सलाद लेते है तो हमे पेट से जुडी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता।
सलाद के फायदे :-
सलाद खाने के अपने ही कई फायदे है। रोजाना सलाद खाने से रूखी त्वचा और रूखे बालों में नमी बनी रहती है। साथ ही त्वचा से जुडी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। जैसे - चेहरे पर दाग-धब्बे, ऑयली स्किन, डेड स्पॉट्स आदि। यदि हम सलाद का रोज़ सेवन करे तो इससे चेहरे पर चमक बानी रहती और झुर्रियां नहीं आती।
सभी सब्जियों से बनी सलाद रोजाना खाने से चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे तो कम होते ही हैं, साथ ही भविष्य में हमें दाग-धब्बे भी नहीं आते। क्योंकि सलाद में कोलेजन का निर्माण करता है जो चेहरे को फ्लोलेस बनाने में मदद करता है। गर्मियों में सलाद खाने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। इसलिए डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खूब सलाद खाएं। ये आपको दिन भर ऊर्जावान बनाए रखता है और थकान दूर करता है। सलाद ब्लड सर्कुलेशन को संतुलित रखने में मददगार साबित होता है।
सलाद पत्ता सबसे खास  :-
वैसे तो हमारे पास सलाद के रूप में खाने के लिए बहुत सी चीज़े उपलब्ध है। जैसे - गाजर, खीरा, टमाटर, प्याज, टूना मछली, चिकेन, ब्रोकली, पत्ता गोभी, मूली, मूम्फ़ली, बीन्स, नींबू आदि।  लेकिन सबसे सलाद में सबसे उपयोगी सब्जी है "लाल सलाद के पत्ते" या कहें की सलाद के पत्ता।
सलाद पत्ता एक सब्जी है जो सलाद बनाने के काम आती है। इस पत्ते की कई किस्मे होती है। लेकिन विशेषकर इसकी दो किस्मों को ज्यादा अहमियत दी जाती है, एक "लाल सलाद पत्ता" और दूसरा "हरा सलाद पत्ता"। दोनों के गुणों में कोई अंतर नहीं है रंग के अंतर को छोड़ दें तो।  हाँ, हरा पत्ता सलाद थोड़ा नर्म होता है बजाय लाल के। आपको बता दें की इसकी पत्तिया गोलादार होती है ।इसकी पत्तियों और तने में दुधिया रस होता है । सलाद पत्ते की कई किस्मे होती है ।
सलाद पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर है। इसमें बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है। सलाद पत्ते वैसे तो हमारे लिए लाभदायक तो है ही लेकिन इसके रस के सेवन से हमारे शरीर में ताजगी, स्फूर्ति और ठंडक मिलती है। यदि आपको सलाद पत्तों का पूरा फायदा लेना है तो इसे ताज़ा ही खाना चाहिए।
सलाद पत्तों के गुण :-
सलाद पत्ते के अंदर बहुत सारे औषधिक गुण पाएं जाते है। जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक है। सलाद पत्ते नमी, ऊर्जा, प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, आहार फाइबर और शर्करा पाया जाता है। इसमें कई खनिज और विटामिन जैसे कैल्शियम, लोहा, मैग्नीशियम, जिंक, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, थायामिन, राइबोफ़्लिविन, नियासिन, फोलेट, विटामिन बी-6, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन k भी शमिल है। यह सभी तत्व हमें रोगो से लड़ने के लिए शक्ति प्रदान करते है साथ ही उन रोगो को पनपने से भी रोकते है।
रोगों में उपयोगी सलाद पत्ता :-
सलाद पत्ता हमारे शरीर में होने वाले कई रोगो से हमारी रक्षा करता है। सलाद पत्ता हमें जिन निम्नलिखित बीमारियों से बचता है यदि हम उन बीमारीओं पर काबू न रखे तो समय के साथ यह सभी बीमारियां जानलेवा साबित हो सकती है। निम्नलिखित सभी बीमारियां समय के साथ बढ़ने पर किडनी फेल्योर का कारण बन सकती है। निम्नलिखित बीमारियों के कारण ही सबसे ज्यादा और तेज़ी से हमारी किडनी खराब होती है।
कोलेस्ट्रोल  - अनेक शोधों में यह सामने निकल कर आया है कि सलाद पत्ता में मौजूद लिपिड पेरोक्सीडेशन कोलेस्ट्रोल को नियंत्रण में रखने के लिए मदद करता है। क्योंकि स्ट्रोक और दिल के दौरे जैसी समस्या उत्पन्न करने वाला, ख़राब कोलेस्ट्रोल अर्थात कोलेस्ट्रोल का ऊँचा स्तर हमारे शरीर के लिए नुकसानदेह होता है। हमारे शरीर में हृदय रोग जैसी समस्या कोलेस्ट्रोल के कारण होती है। इस कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सलाद पत्ता बहुत उपयोगी होता है।
सूजन - सलाद पत्ता हमारे शरीर में होने वाली सूजन को रोकता है। अक्सर देखा जाता है कि शरीर के किसी हिस्से में अचानक सूजन आ जाती है और वह लम्बे समय तक रहती है। यह सूजन किडनी ख़राब होने के संकेत देती है। लेकिन हम सलाद पत्ते के सेवन से इसे रोक सकते है। इसमें टी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। साथी ही सलाद पत्तो के जूस में  लाइपॉक्सीजेनस (lipoxygenase) और कैरजेनैन (carrageenan) जैसे जैव-विश्लेषकों (biocatalysts) द्वारा प्रेरित सूजन को नियंत्रित करने में लाभदायक है।
नींद -  यदि आपको पूरी नींद नहीं आती तो आपको सलाद पत्ते का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। सलाद पत्ते से नींद कि दवाई बनाई जाती है। इस बात का उल्लेख यूनानी चिकित्सा में मिलता है।  ज्यादा थकन हों के बावजूद भी कुछ लोगो को अनिद्रा कि शिकायत रहती है। अनिद्रा के कारण हमारे शरीर में कई रोग पनपने लगते है। जिसमे सबसे ज्यादा हृदय रोग है। एक अनुसंधान में सलाद के अर्क का उपयोग करने पर इसमें एक ऐसा डिप्रेसेंट केमिकल पाया गया जिसका प्रयोग जानवरों पर करने पर एक प्रभावकारी असर दिखाई दिया, इस प्रयोग से जानवरों के ह्रदय दर में कमी पाई गई क्योंकि तंत्रिका के ऊतकों और मांसपेशियों की उत्तेजना में कमी या शमन करने में यह केमिकल प्रभावकारी होता है।



Post a Comment

0 Comments